Breaking News

धनबाद : भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर दी गयी श्रद्धांजलि

धनबाद : भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर धनबाद के ह्रदयस्थल बैंक मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर एसडीएम, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, ट्रैफिक डीएसपी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति ने चौक को फूलों से सजाया गया. श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया.

भगवान बिरसा ने की थी आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा

बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन छेड़कर आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की थी. उनके संघर्ष के फलस्वरूप छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट लागू हुआ, जिससे आदिवासियों की जमीन की रक्षा संभव हो सकी. आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्हें ‘भगवान’ का दर्जा प्राप्त हुआ. वर्ष 2000 में जब झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला तो राज्य स्थापना दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस (15 नवंबर) को चुना गया. भारत सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया है और संसद भवन में उनकी तस्वीर लगाई. उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *