Breaking News

धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान जेल के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की बारीकी से जांच की गई. तलाशी के दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए.

जेल में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं

पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी ने की. वहीं महिला वार्ड की जांच महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने की. निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की गई. अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं.

धनबाद जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण सुरक्षा में चूक रोकने पर प्रशासन का जोर

अचानक चलाए गए इस अभियान का मकसद जेल के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, प्रतिबंधित वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना और किसी भी संभावित सुरक्षा चूक को रोकना था.

छापेमारी अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे समेत जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ और सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

कतरास में दुर्गा पूजा से पहले अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, आठ बाइक जब्त

कतरास : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *