Breaking News

धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन और आरोपी गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज यादव, सुमित और शिवाकर के रूप में हुई है.

जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई. तीन और गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.

इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उस समय भी दोनों आरोपियों की हथकड़ी लगाकर सार्वजनिक परेड कराई गई थी. अब बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी.

मामला 19 अक्टूबर का है. एक होटल में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था. इसी दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद पुलिस की बढ़ी ताकत: बेड़े में शामिल हुईं 45 नई पेट्रोलिंग बाइक, अब अपराधियों पर होगी पैनी नजर

धनबाद : धनबाद जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *