Breaking News

धनबादः कृषि ऋण माफी योजना का लाभ शीघ्र दें सत्यापित किसानों को – डीसी

धनबाद : धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने जानकारी दी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 32, बैंक ऑफ इंडिया में 62 तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 60 ऋणी किसान शामिल हैं.

कुल 154 किसानों में 112 किसानों का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है उन्हें जल्द से जल्द योजना का लाभ दें. ताकि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समय पर पहुंचे.

उन्होंने शेष 42 किसानों के मामले में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर कर सत्यापन कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिया. कहा कि सभी संबंधित विभाग और बैंक समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो.बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *