Breaking News

कतरास में पुजारी की हत्या, घर में मिला शव, गला घोंटने और चाकू से वार के निशान

कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबंध आमटांड़ बस्ती में गुरुवार को एक पुजारी मुन्ना पंडित का शव उनके घर से बरामद किया गया. पुलिस को आशंका है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई और धारदार हथियार से हत्या कर वार की गई है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार, मुन्ना पांडेय लिलोरी स्थान में रहकर पुरोहित का काम करते थे. वह आमटांड़ स्थित अपने घर में अकेले रहते थे. गुरुवार को उनके घर में कोई हलचल नहीं दिखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सुचना मिलते ही मौके पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घर के अंदर जांच की, जहां उनका शव मिला. घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में मृतक के गले पर दबाव डालने और शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, हत्या की परिस्थितियों और वारदात में शामिल लोगों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है. जरूरत के अनुसार फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा सकती है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है.

एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य कारण की आशंका की जांच की जा रही है.

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वारदात में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजने की मांग की है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

नवमी-दशमी पर लिलौरी मंदिर में कड़ी सुरक्षा, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा

कतरास : दुर्गापूजा की नवमी और दशमी पर लिलौरी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *