Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय‌ देने वाले गोमो के बीएसएफ जवान का गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

धनबाद।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो के बीएसएफ जवान श्री राजेश कुमार द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान देने के लिए रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो रेलवे स्टेशन में गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि गोमो के शिव मंदिर कालीपारा निवासी श्री राधिका राग के पुत्र श्री राजेश कुमार 120 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में तैनात है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया था। ऑपरेशन के दौरान घायल होने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
इसके बाद उन्हें 166 मिलिट्री अस्पताल, सतवारी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां उचित उपचार के उपरान्त ठीक हो जाने पर उन्हें 25 मई 2025 को डिस्चार्ज किया गया। बटालियन ने श्री राजेश कुमार को 5 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक चिकित्सकीय अवकाश दिया है। जिसमें वे अपने घर पर रहेंगे। अंचल अधिकारी तोपचांची डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय‌ देने वाले श्री राजेश कुमार हॉस्पिटल से रिलीज होकर स्वास्थ्य लाभ के लिए आज जम्मू से कोलकाता एक्सप्रेस से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो पहुंचे। जहां ढोल – नगाड़े, नारों और तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थानये प्रशासन, पुलिस विभाग और आमजन उन्हें सम्मान पूर्वक उनके घर पहुंचाया गया।
मौके पर अंचल अधिकारी तोपचांची डॉ संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरिहरपुर श्री राहुल कुमार झा, इंस्पेक्टर श्री असीम कमल टोपनो, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर श्री आलोक कुमार, माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी, माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री जगदीश चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि श्री रवि सिंह, श्री बीसी मंडल, जिला परिषद सदस्य श्री विकास महतो, स्टेशन प्रबंधक श्री एसएन झा, चैंबर के अध्यक्ष श्री धीरज कुमार सहित स्थानये लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनके साथ उनके घर तक पहुँचे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *