Breaking News

झरिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रेन पार्क में यूथ कॉन्सेप्ट ने किया पौधारोपण

झरिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ कॉन्सेप्ट के तत्वावधान में चिल्ड्रेन पार्क झरिया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जनता मजदुर संघ के मिनी सिद्धार्थ गौतम, संयुक्त महामंत्री ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

झरिया का पर्यावरण दूषित, पौधे ही बचाव’

मिनी गौतम ने कहा कि आज झरिया का पर्यावरण दूषित हो गया है. इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे. बड़े होकर ये पौधे ही पर्यावरण का संरक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करे तो प्रकृति की रक्षा आसान हो जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए संयोजकों ने लिया संकल्प

यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद और ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में पर्यावरण के लिए सच्ची श्रद्धा और लगन के साथ पर्यावरण संरक्षण का कार्य करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे।

मौके पर यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह, अनिल जैन, प्रीतम शर्मा, रूपेश जायसवाल, महताब आलम आदि उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *