Breaking News

सांसद ढूलू महतो ने बेलगड़िया में उप डाकघर का किया उद्घाटन

धनबाद : धनबाद सांसद ढूलू महतो ने शुक्रवार को बेलगड़िया टाउनशिप स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा के समीप उप डाकघर का उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद कालोनी वासियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि डाकघर के खुलने से कॉलोनी के लोगों को काफी सुविधाएं होगी।

उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता के लिए किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि बेलगड़िया के लोगों को मूलभूत सुविधा मिलना चाहिए यह उनका अधिकार है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कालोनी में उप डाकघर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने आगे कहा कि धनबाद की समस्याओं के निदान के लिए वह हमेशा प्रयासरत है। समारोह को धनबाद के मुख्य पोस्ट मास्टर संजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि उप डाकघर के खुलने से कालोनी वासियों को काफी सुविधाएं होगी। इस दौरान कालोनी के कई लोगों ने उप डाकघर में अपना बचत खाता भी खुलवाया।

इस अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक सिन्हा, गिरिडीह के डाक अधीक्षक राजेश पाठक, अधीक्षक रेल डाक सेवा मनीष कुमार के अलावा भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, जगदीश रवानी, संतलाल प्रमाणिक, विद्युत चक्रवर्ती, विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *