Breaking News

भगोड़े प्रिंस खान के घर चस्पा इश्तेहार, धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

धनबाद : कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है .शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज कई मामलों को लेकर पुलिस ने वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया गया.

बैंक मोड़ थाना के एएसआई सुनील कुमार रवि ने बताया कि प्रिंस खान और गोपी खान के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं. न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया से पहले इश्तेहार जारी किया गया है, जिसके तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है.

सुनील कुमार रवि ने बताया कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 सहित कई मामलों में दोनों आरोपी रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं. इसको लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

एसएसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, दी चेतावनी

इधर शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में हुए मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया से बात किया और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी संगठित अपराधी द्वारा मोबाइल या मैसेज के जरिए धमकी देने पर घबराने की जरूरत नहीं है.

ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रिंस खान से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है.

एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई अपराधी जिले में वारदात को अंजाम देता है तो पुलिस पहले से अधिक सख्ती और तेज कार्रवाई के साथ जवाब देगी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *