Breaking News

उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर सख्ती, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध

धनबाद : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रविवार 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी. धनबाद में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटि-मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

परीतक्ष के लिए जिले में 77 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश दिए.

डीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य तकनीकी उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक लेखन सामग्री के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. प्रवेश के दौरान सघन जांच, पहचान पत्र का सत्यापन और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी.

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच जाएं. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम लागू रहेगा. ताकि सुरक्षा व अनुशासन बनाए रखा जा सके. प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम के आसपास मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है.


स्ट्रांग रूम में कॉपियां पहुंचने तक तैनात रहेंगे दंडाधिकारी

डीसी ने निर्देश दिया कि परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में जमा किए जाने तक दंडाधिकारी केंद्र पर मौजूद रहेंगे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने केंद्र और वहां तक जाने वाले मार्ग का पूर्व निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया.

एसएसपी प्रभात कुमार ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों को प्रश्न पत्रों का समय पर वितरण और आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केवल स्टैटिक दंडाधिकारी, एग्जाम ऑब्जर्वर व सेंटर सुपरिंटेंडेंट को ही मोबाइल रखने की अनुमति होगी, वह भी केवल आधिकारिक संपर्क के लिए.

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

परीक्षा तीन शिफ्टों में ली जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 (सामान्य ज्ञान), दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे (जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा), तीसरी शिफ्ट दिन के 3:30 से शाम 5:30 बजे तक (भाषा ज्ञान) होगी. परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे निर्धारित है. परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *