
कतरास : सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित शुक्रवार देर शाम को गोली चलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में शुभम यादव को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल शुभम को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए कतरास निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देखते हुए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान शुभम यादव की मौत हो गई. शुभम यादव को सिर और गर्दन में तीन गोली मारी गई.
मेयर का करीबी था मृतक
मृतक शुभम यादव धनबाद मेयर संजीव सिंह का करीबी जाना जाता हैं. घटना का पता चलते ही संजीव सिंह अशर्फी हॉस्पिटल पहुंचे.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लॉ एण्ड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम, बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित कई थानों की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी.
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
मौत की सूचना मिलते ही जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंचे और हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं
धनबाद में हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन तेतुलमारी के शक्ति चौक 8 लेन में हुए गोली बारी मामले में पुलिस अभी तक उभर नहीं पाई कि फिर से अपराधियों ने सोनारडीह में गोलीबारी की अंजाम दिया. यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.