Breaking News

झारखंड रांची और जमशेदपुर के इन कार्यक्रमों में होंगे शरीक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 25 मई को आ रहे

रांची-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड आ रहे हैं. बतौर लोकसभा स्पीकर पहली बार उनका झारखंड आगमन हो रहा है. वह रांची और जमशेदपुर के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

जमशेदपुर में जहां वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे, वहीं रांची में विभिन्न समूहों द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उसमें वह शिरकत करेंगे.

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का है प्लेटिनम जुबली समारोह

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 25 मई यानी रविवार की सुबह 9:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन होगा. इसके बाद सुबह 9:20 बजे वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी (Fasy) सभागार में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे.

रांची में होगा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से दोपहर 3:15 बजे वे रांची के लिए लौटेंगे. रांची में शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक डंगराटोली के स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *