Breaking News

धनबाद नगरी कला पंचायत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भोक्ता पर्व चड़क मेला

धनबाद : जिले के प्रसिद्ध नगरी कला पंचायत में पारंपरिक आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो के नेतृत्व में भोक्ता पर्व चड़क मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और हर वर्ग के लोगों—बच्चे, बूढ़े और युवा—ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

यह पर्व भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं। मेला स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी झलक देखने को मिली, जिससे लोगों में उल्लास का माहौल बना रहा।

न्यूज़ एक्सप्रेस टुडे से बातचीत में नगरी कला पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि, “हमारे पंचायत में यह परंपरा वर्षों पुरानी है। भोक्ता पर्व चड़क मेला एक ऐसा आयोजन है जो लोगों की आस्था और एकजुटता को दर्शाता है। यह सिर्फ धार्मिक नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ यह मेला आयोजित किया गया है, और आगे भी इसे पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

इस आयोजन ने नगरी कला पंचायत को एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया और क्षेत्रवासियों को एक साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *