Breaking News

धनबाद कतरासगढ़ स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लिया गया पावर ब्लॉक, ट्रेन परिचालन 2 घंटे 30 मिनट रहेगा बाधित

धनबाद : कतरास –चंद्रपुरा रेलखंड में दो घंटे 30 मिनट का पावर ब्लॉक लिया गया। इस दौरान इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है।कतरास में आज शाम 4 बजकर 45 मिनट के बाद कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
कतरासगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए सोमवार को
पावर ब्लॉक के चलते कई पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह अस्थायी रोक आवश्यक थी, ताकि ब्रिज निर्माण का कार्य बिना किसी जोखिम के पूरा किया जा सके।
यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने पहले से सूचना जारी कर दी थी।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *