Breaking News

धनबाद : हाथूडीह में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

धनबाद : हाथूडीह हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, शंकर राय, शत्रुघ्न सिंह, संजय सिंह शमिल हुए.

यजमान के रूप में देव नारायण सिंह व उनकी पत्नी छाया देवी, प्रताप सिंह, परमेन्द्र सिंह, प्रेमजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, धर्मजीत सिंह, शंकर दयाल सिंह, छत्तीश सिंह, दीपक सिंह एवं चंदन सिंह सपत्नीक शामिल हुए. मुख्य आचार्य सहदेव पांडेय, उपआचार्य चंडी प्रसाद पांडेय, वेदाचार्य पंडित धर्मेन्द्र पांडेय शास्त्री, राजेन्द्र पांडेय शास्त्री, विभाष पांडेय शास्त्री, नवीन पांडेय,अष्टम ठाकुर ने मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू की. शाम को संध्या आरती के बाद प्रवचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रदीप सिंह, काली सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, केदार सिंह, शेखर सिंह, बच्चू प्रसाद सिंह, लखन सिंह, प्रसादी सिंह, संजीत सिंह, कैलाश सिंह, काशी राय, रिंकू सिंह, राजू सिंह, सुमित कुमार, अशोक सिंह, ध्रुवेश्वर सिंह, परीक्षित कुमार, टाइगर सिंह, रोहन कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि सक्रिय हैं.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *