Breaking News

रांची सीएम हेमंत सोरेन को रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होने का मिला आमंत्रण

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव के शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.

मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी.

मौके पर डीआईजी-सह-एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू, संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार, संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *