Breaking News

आइआइटी आइएसएम धनबाद के धीरज श्रीवास्तव जापान में करेंगे शोध

धनबाद : आइआइटी आइएसएम धनबाद के मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग के थर्ड ईयर पीएचडी स्कॉलर धीरज कुमार श्रीवास्तव का चयन भारत-जापान सर्कुलेशन ऑफ टैलेंटेड यूथ्स इन साइंस (लोटस प्रोग्राम 2026-27) की बेसिक कैटेगरी में हुआ है. जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (जेएसटी) के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के तहत उन्हें जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी में शोध करने का अवसर मिलेगा.

नौ महीने तक क्यूशू यूनिवर्सिटी में करेंगे शोध

धीरज कुमार श्रीवास्तव एक जनवरी से 30 सितंबर 2027 तक क्यूशू यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बायोरिसोर्स एंड बायोएनवायरनमेंटल साइंसेज की लेबोरेटरी ऑफ मैथेमेटिकल मॉडलिंग में स्पेशल रिसर्च स्टूडेंट के रूप में काम करेंगे. वहां एसोसिएट प्रोफेसर टोन वियत ता के मार्गदर्शन में उनका शोध कार्य होगा. आइआइटी आइएसएम में उनके शोध पर्यवेक्षक प्रो रंजीत कुमार उपाध्याय हैं.

मानव व्यवहार और हैजा संक्रमण के प्रसार पर होगा अध्ययन

धीरज का शोध मानव व्यवहार और हैजा संक्रमण के प्रसार की गणितीय मॉडलिंग पर केंद्रित है. इसके तहत अध्ययन किया जायेगा कि लोगों का व्यवहार किसी बीमारी के संक्रमण और उसके फैलाव को किस तरह प्रभावित करता है. शोध के निष्कर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी रणनीतियों और बीमारी के प्रसार को समझने में उपयोगी साबित हो सकते हैं.

लोटस प्रोग्राम में आइआइटी आइएसएम के चार शोधार्थियों का चयन

लोटस प्रोग्राम 2026-27 के तहत आइआइटी आइएसएम के कुल चार शोधार्थियों का चयन हुआ है. धीरज कुमार श्रीवास्तव के अलावा मुस्कान का चयन ओकायामा यूनिवर्सिटी के लिए बेसिक कैटेगरी में हुआ है. वहीं, बिस्वजीत बेरा और पलक जायसवाल का चयन एस्पायर कैटेगरी में किया गया है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

मुन्ना हत्याकांड का खुलासा, रुपयों के लालच में दोस्त ने ही की थी हत्या, दो गिरफ्तार

कतरास : तेलियाबांध आमटांड़ निवासी मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *