Breaking News

धनतेरस और दीपावली को लेकर कतरास पुलिस ने गश्ती किया तेज

कतरास : धनतेरस और दीपावली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कतरास पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. बुधवार देर रात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बरौरा थाना, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी और धर्माबांध ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में पैदल गश्ती अभियान चलाया.

गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती.

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से गश्ती अभियान चलाया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस ने आम नागरिकों से भी त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *