Breaking News

धनबाद : बीआईटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने विद्यार्थियों से संवाद किया।उन्होंने विशेष रूप से सिविल सेवा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, …

बीआइटी सिंदरी में डीसी का छात्रों को सफलता मंत्र, बोले- लक्ष्य तय करें, अनुशासन से आगे बढ़ें

धनबाद : बीआईटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

उन्होंने विशेष रूप से सिविल सेवा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अध्ययन, धैर्य, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने तथा निरंतर अपने ज्ञान एवं व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था।

वहीं दोपहर के सत्र में इस्कॉन की ओर से एच.जी. सुंदर गोविंद दास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिक दृष्टिकोण एवं मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास के साथ जीवन में संतुलन, सदाचार तथा सेवा-भाव को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

दोनों सत्रों के दौरान विद्यार्थियों ने वक्ताओं के साथ संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे और उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में बी.आई.टी. सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय, प्रो. (डॉ.) आर. के. वर्मा, चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम, डा. राहुल कुमार व प्रो. संजय पाल, कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम, प्रो. प्रफुल्ल शर्मा, एचओडी, सिविल इंजीनियरिंग, प्रो रघुनंदन कुमार, प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम स्वाती मिज, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय, डॉ. निरुपमा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

18 दिन के संघर्ष के बाद थमा छाताबाद का आशियाना बचाओ आंदोलन

गोविंदपुर जीएम-पीओ ने धरना स्थल पहुच आंदोलन समाप्त कराया कतरास : छाताबाद भू-धंसान प्रभावितों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *