
धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून तक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी.
इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.सिविल सर्जन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखे.
उन्होंने कहा कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए समय-समय पर पोलियो की खुराक देना बेहद जरूरी है.उन्होंने यह भी बताया कि भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के रोगी मिल रहे हैं. इसलिए हर माता-पिता का दायित्व है.की वाह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाऐ.
अभियान के तहत 28 जून को जिलेभर के सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाएंगी.अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 1,873 स्थायी बूथ, 79 ट्रांजिट बूथ, 16 मोबाइल टीमें और 8 विशेष सदस्यीय टीमों सहित कुल 1,976 बूथ संचालित किए जाएंगे.अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपरवाइजर फील्ड में रहेंगे.
हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 137 सब-डिपो बनाए गए हैं.सिविल सर्जन ने बताया की पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्धटान उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा 28 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से प्रता: 8 बजे किया जायेगा.उन्होंने बताया कि छूटे हुए बच्चो को 29 और 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी.
प्रेस वार्ता में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.