Breaking News

मरीजों को महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जल्द शुरू होगी 12 करोड़ की एआई सीटी स्कैन सुविधा

धनबाद : Bharat Coking Coal Limited (BCCL) के केंद्रीय अस्पताल में जून के अंतिम सप्ताह से अत्याधुनिक सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 128 स्लाइस की एआई आधारित हाईटेक मशीन लगेगी।

इससे कोल कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय अस्पताल की पुरानी सीटी स्कैन मशीन निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद पिछले छह महीने से बंद है। तकनीकी टीम और इंजीनियरों ने सुरक्षा कारणों से इसके संचालन पर रोक लगा दी थी। मशीन बंद होने से गंभीर मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था।

जांच के लिए मरीजों को रांची या दुर्गापुर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। इधर श्रम संगठन की ओर से बीसीकेयू सीएचडी शाखा सचिव सत्यनारायण ने बताया कि लंबे समय से इसकी आवश्यकता थी। जिसमे श्रमिकों को काफी मिलेगी।

क्यों खास है नई मशीन

अस्पताल की सीएमएस वंदना ठाकुर ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन 128 स्लाइस की होगी और पूरी तरह एआई से संचालित होगी। यह काफी एडवांस है। इससे कैंसर, हार्ट डिजीज, ब्रेन स्ट्रोक, लीवर, किडनी और हड्डी रोगों की सटीक और तेज जांच हो सकेगी। कम रेडिएशन में हाई रेजोल्यूशन इमेज मिलने से मरीजों को नुकसान कम और फायदा ज्यादा होगा।

केंद्रीय अस्पताल में जांच और इलाज के लिए कमी को चिन्हित कर उसे दूर करने की कोशिश हो रही है। मशीन इंस्टालेशन का काम अंतिम चरण में है। जून के अंत व जुलाई के पहले सप्ताह तक हर हाल में जांच शुरू कर देने का लक्ष्य है।-मनोज कुमार अग्रवाल, सीएमडी, बीसीसीएल

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *