Breaking News

झामुमो केंद्रीय सदस्य पूर्व पार्षद स्व: प्यारेलाल महतो की जयंती पर बुधवार को नया श्यामबाजार में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण उनके पुत्र समाजसेवी सह झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो, अमित कुमार महतो ने किया।

सिजुआ: धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड छ:  मोदीडीह, साबरी नगर,नया श्याम बाजार,एक नं,में शरद मौसम और कंपकंपाती ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच वार्ड अध्यक्ष विशाल चौहान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर कंबल वितरण किया गया।  कार्यक्रम के दौरान महतो ने कहा कि  गरीब, वृद्ध व असहाय लोगो के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण करना अतिआवश्यक है।  वहीं समारोह का संचालन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सानू दत्ता ने कहा कि गरीब असहाय लोगों को कंबल देने से एक अलग ही अनुभूति होती है। अपने वार्ड में  कंबल वितरण का आयोजन करवाना सराहनीय है। इस कार्यक्रम में गुड्डु चौहान, प्रदीप चौहान,हलीम अंसारी, राजू गुप्ता, शंकर रविदास, नाटू चौहान, टोपा चौहान, सूरज चौहान, संतोष चौहान, मोना चौहान, पीके रजवार, राज चौहान, रितिक, कोमल चौहान, सुरेंद्र मांझी, जितेंद्र गुप्ता, विक्की चौहान, मदन चौहान एवं आकाश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *