Breaking News

कोल इंडिया के अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी गिफ्ट! ग्रेच्युटी में 25% की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मियों को भी मिलेगा लाभ

धनबाद : कोल इंडिया प्रबंधन ने ग्रेच्युटी की सीमा में 25 प्रतिशत की है। बढ़ी ग्रेच्युटी का लाभ अधिकारी वर्ग को मिलेगा। कोल इंडिया मुख्यालय मे 05/01/2026 (सोमवार) को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है।

कार्यालय आदेश में उल्लेखित किया गया है कि डीपीई वेतन पुनरीक्षण दिशानिर्देश, 2017 के क्रियान्वयन में निर्गत कोल इंडिया के आठ अगस्त 2018 के अनुसरण में तथा औद्योगिक महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 50 प्रतिशत से अधिक (51.8 प्रतिशत) हो जाने के फलस्वरूप, कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों एवं गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों को देय ग्रेच्युटी की विद्यमान अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को दिनांक एक अक्टूबर से संशोधित किया जाता है।

इसके करीब 17 हजार कोल अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अक्टूबर के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को इसका एरियर भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों ने भी इसका लाभ देने को लेकर मांग उठाई है। प्रबंधन पूरे नियम के तहत सारी सुविधा देगी।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *