Breaking News

कतरास : बिजली के लिए महिलाओं ने किया बीसीसीएल एरिया तीन का घेराव

कतरास : बीसीसीएल एरिया तीन के तिलाटांड़ कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण सात दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण कॉलोनी वासियों तथा दर्जनााधिक महिलाओं ने गुरुवार कों बीसीसीएल एरिया तीन कार्यालय का घेराव कर घंटों हंगामा किया.

महिलाओं का कहना था कि सात दिनों से कॉलोनी में बिजली नहीं है. गर्मी से लोग हाल-बेहाल हैं. कॉलोनी में बिजली नहीं रहने के कारण पानी की घोर किल्लत हो गयी है. इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. घंटों हंगामा के बाद एरिया तीन के जीएम ने कॉलोनी वासियों से बात कर आश्वासन दिया कि शनिवार तक ट्रांसफार्मर लग जायेगा.

मौके पर चुन्नी खातून, रीना देवी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, पिंकी देवी, सरोजना देवी, अनिता देवी, सुनिता देवी, वैजयंती देवी,उषा देवी, रामवती देवी, टुनिया देवी, संगीता देवी, लखविंदर कौर, रेखा देवी, रेणु देवी, रूपा देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, पिंकी सिंह आदि थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *