Breaking News

धनबाद में करमा पर्व की रौनक, बहनों ने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए किया पूजन

धनबाद : जिलेभर में करमा पर्व की धूम देखने को मिली। जोगता 15 नंबर, बाघमारा के घोराठी, तिलैया,खरीयो व बसवरिया सहित कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करमा पूजा संपन्न की।

सुबह से ही बहनें रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर करम डाल की पूजा में जुटीं। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत सामूहिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।

गांवों की गलियों से लेकर शहर की चौपालों तक करमा गीत गूंजते रहे। महिलाएं करम डाल के चारों ओर हाथों में हाथ डालकर पारंपरिक नृत्य करती नजर आईं। बच्चों और युवाओं ने भी गीत-संगीत व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

करमा पर्व ने एक बार फिर धनबाद को परंपरा, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ जोड़ दिया। हर ओर उल्लास, एकता और सांस्कृतिक गौरव का माहौल देखने को मिला।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *