Breaking News

बकरीद पर रिश्तेदारों के घर गए अमजद के घर में चोरों का कहर,लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

झारखंड धनबाद जिले के  रामकनाली ओपी क्षेत्र के केसलपुर ग्राउंड के समीप रहने वाले अमजद अंसारी के घर में चोरों ने बकरीद के मौके पर धावा बोल दिया। अमजद अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और घर में रखी लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अमजद के भाई ने घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने भाई और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *