Breaking News

धनबादः जिले में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करें- डीसी

धनबाद : धनबाद जिले में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नव नामांकन समिति की बैठक हुई. बैठक में बहाली से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि होमगार्ड बहाली के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करें और इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय दिया जाए.

नामांकन से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के भी निर्देश दिए.

बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पियूष सिन्हा और कमांडेंट होम गार्ड सूर्यकांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *