Breaking News

होमगार्ड बहाली में अनुपस्थित कर्मियों पर उपायुक्त ने की कड़ी कार्रवाई, वेतन स्थगित

धनबाद : धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार प्रातः को होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

बहाली स्थल पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रातः 5 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य था। इस क्रम में उपायुक्त ने पाया कि इसके बावजूद एक कंप्यूटर ऑपरेटर, छह पदाधिकारी तथा दो चौकीदार सुबह 8 बजे तक भी अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित नही थे।

अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों की लापरवाही एवं कर्तव्य में शिथिलता को उपायुक्त ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से कार्य से मुक्त कर दिया। साथ में सभी पदाधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। और निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल टीम की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली पर भी उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल टीम से स्पष्टीकरण हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया। साथ में आज प्रतिनियुक्त सभी मेडिकल कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।

उपायुक्त ने कहा कि, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनुपस्थिति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

देश में धनबाद रेल मंडल का डंका, कमाई और माल ढुलाई दोनों में नंबर वन

धनबाद : धनबाद एक बार फिर से कमाई के मामले में देश का नंबर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *