Breaking News

धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

धनबाद : धनबाद कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया.

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की बारिकी से तलाशी ली. हर संदिग्ध स्थान की जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके.

वकीलों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए फिर से एक बार धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लेकिन इस बार कोर्ट परिसर में किसी प्रकार की कोई अफरा-तफरी का माहौल नहीं है. हर बार की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल राहत की बात यह है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस का सर्च अभियान जारी है.

डॉग स्क्वायड टीम कोर्ट परिसर में चेकिंग करते हुए

वहीं पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए हर बार सघन जांच की जाएगी. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *