Breaking News

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो संग मनाई होली

धनबाद : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने होली के अवसर पर शहर के सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली. उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं.

बुजुर्गों ने भी डीसी को अबीर-गुलाल लगाकर स्नेह व आशीष दिया.

डीसी ने कहा कि इस वर्ष उन्होंने अपनी पहली होली वृद्धजनों के साथ मनाई है, जो उनके लिए अत्यंत भावनात्मक व सुखद अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से अनुरोध करने पर सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है. आश्रम के संचालन के लिए बजट भी मंजूर किया गया है. इस घोषणा से वहां मौजूद वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह, अपनत्व व उमंग से भरा रहा. इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *