Breaking News

जोगता में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,सुखदेव विद्रोही ने उपस्थित लोगों को होली की दी शुभकामनाएं

धनबाद : जोगता दिनांक 02.03.2026 को जोगता मोड़ पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवाओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर सुखदेव विद्रोही, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक ओर जहां होली मिलन समारोह का रंग-बिरंगा आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर इफ्तार पार्टी में लोगों ने रोजा खोलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।


समारोह में रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आपसी मेल-मिलाप के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा ।

कार्यक्रम में राहुल कुमार, विनय चौहान  ,आलमगीर खान, मो0 जलालुद्दीन, शंभू महतो, पीयूष सहाय, हरेराम दुसाध , छोटू  रवानी , गणेश यादव , दीपक महतो , दीपक लाला, संदीप शर्मा (रिंकू ), सूरज पासवान, रजत गुप्ता  (गोलू),  मो0 मिस्टर , उदय यादव , अन्य लोग मौजूद थे ।।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *