Breaking News

धनबादः सिंह मेंशन में होली मिलन, नवनिर्वाचित मेयर संजीव ने समर्थकों संग मनाई होली

धनबाद : धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की ओर से सोमवार को उनके आवास स्टील गेट स्थित सिंह मेंशन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

साढ़े आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यहां भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में हजारों समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी शामिल हुए. सुबह से ही परिसर अबीर-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक फगुआ गीतों से गूंजता रहा. मौके पर “होली खेले रघुवीरा”, “फगुनवा में रंग बरसे” जैसे पारंपरिक गीतों पर समर्थक जमकर झूमे.

संजीव सिंह ने जनता को कहा शुक्रिया

मेयर संजीव सिंह ने समर्थकों के बीच पहुंचकर सभी को गुलाल लगाया और जीत के लिए जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जीत धनबाद की जनता के विश्वास की जीत है और वे शहर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली और सौहार्द व शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल बाद पूरा परिवार और समर्थक एक साथ होली मना रहे हैं, जो विशेष खुशी का अवसर है. समारोह ने लंबे समय बाद सिंह मेंशन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया.

होली मिलन समारोह में महिलाओं के साथ विधायक रागिनी सिंह
विधायक ने गाये फगुआ गीत


मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक फगुआ गीत गाकर माहौल को उल्लासमय बना दिया. “होली खेले रघुवीरा” और “फगुनवा में रंग बरसे” सहित कई अन्य लोकगीतों की धुन पर उन्होंने स्वयं भी सुर मिलाया. महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया. गीत-संगीत और रंगों के बीच पूरा परिसर उत्साह और सौहार्द से सराबोर नजर आया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *