Breaking News

जोगता थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद : जोगता थाना प्रागंन में होली और रमजान को लेकर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जोगता थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जबकि संचालन व समापन समाजसेवी शकील अहमद ने किया।
बैठक में थाना प्रभारी पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को किसी भी सूरत में आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अश्लील गीतों पर रोक तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा त्योहार प्रेम और आपसी सम्मान का प्रतीक है। इसे शांति और परिवार के साथ मनाएं। हुड़दंग, नशाखोरी और बदमाशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

साथ ही पर्व के दौरान अवैध शराब पर पूरी तरह रोक की बात दोहराई बैठक के दौरान पत्रकार इंद्रजीत पासवान ने सुझाव रखा कि जिन लोगों पर पूर्व में धारा 107 की कार्रवाई हुई थी, उनकी समीक्षा की जाए। जो लोग वर्षों से अपनी छवि सुधार चुके हैं, उन्हें राहत दी जाए, जबकि नए असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरती जाए।

कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों एवं पत्रकारों को रंग-गुलाल लगाकर होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय पहल ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत किया।

बैठक में सब इंस्पेक्टर राजकुमार महतो, भोलाराम, कृष्ण बल्लभ सहाय, रामेश्वर राम, स्वामीनाथ ठाकुर, रवि महतो, विष्णु चौहान, अनुज कुमार सिन्हा, एसके मोबीन, मन्नू महतो, सूरज चौहान, सुरेंद्र नोनिया, मंगल चौहान, प्रेम कुमार, वीरू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *