Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे धनबाद, दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बड़ादाहा पहुंचे। यहा वे पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पर उनके दिवंगत सुपुत्र डॉ० बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *