
सिजुआ: धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड छ: मोदीडीह, साबरी नगर,नया श्याम बाजार,एक नं,में शरद मौसम और कंपकंपाती ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच वार्ड अध्यक्ष विशाल चौहान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महतो ने कहा कि गरीब, वृद्ध व असहाय लोगो के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण करना अतिआवश्यक है। वहीं समारोह का संचालन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सानू दत्ता ने कहा कि गरीब असहाय लोगों को कंबल देने से एक अलग ही अनुभूति होती है। अपने वार्ड में कंबल वितरण का आयोजन करवाना सराहनीय है। इस कार्यक्रम में गुड्डु चौहान, प्रदीप चौहान,हलीम अंसारी, राजू गुप्ता, शंकर रविदास, नाटू चौहान, टोपा चौहान, सूरज चौहान, संतोष चौहान, मोना चौहान, पीके रजवार, राज चौहान, रितिक, कोमल चौहान, सुरेंद्र मांझी, जितेंद्र गुप्ता, विक्की चौहान, मदन चौहान एवं आकाश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।