Breaking News

धनबाद : सीएमडी समीरन दत्ता ने किया कल्याण मंडपम का उद्घाटन

धनबाद : बीसीसीएल ने कार्मिक नगर कॉलोनी में नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन कल्याण मंडपम का शनिवार को उद्घाटन किया. सीएमडी समीरन दत्ता ने निदेशक (मानव संसाधन) मुरलीकृष्ण रमैया व निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय की उपस्थिति में इस सभागार को स्थानीय समुदाय को समर्पित किया.

कल्याण मंडपम एक वातानुकूलित, आधुनिक बहुउद्देशीय सभागार है, जो सामाजिक आयोजनों, बैठकों, समारोह एवं बीसीसीएल के आंतरिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच प्रदान करेगा.

भवन के संचालन के लिए बनायी जायेगी समिति

इस दौरान सीएमडी श्री दत्ता ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक ढांचे न केवल सुविधाजनक स्थल उपलब्ध कराते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सामुदायिक भागीदारी को सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने कहा कि कल्याण मंडपम के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्थानीय निवासियों की एक समिति गठित की जायेगी. इसकी पहल इनमोसा द्वारा की गयी थी, जिसे प्रबंधन ने सकारात्मक रूप से स्वीकार कर साकार किया है. कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल) अशोक कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) सुरेंद्र भूषण, इनमोसा से कुश कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *