Breaking News

बोकारो : गुटखा-सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों से चास नगर निगम ने वसूला जुर्माना

बोकारो : चास नगर निगम की ओर से गठित एनफोर्समेंट टीम के पदाधिकारियों व कर्मियों ने कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण संबंधित अभियान शुक्रवार को निगम क्षेत्र में चलाया गया. जहा गुटखा, सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों से चार हजार रुपये की आर्थिक दंड की वसूली की गयी.

नेतृत्व निगम के नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो एवं महेंद्र कुमार महतो ने किया. अभियान जिला टीम व चास थाना के सहयोग से चलाया गया. मौके पर सेनेटरी एवं फूड निरीक्षक संजीव कुमार, प्रशांत राज, जिला टीम के मो असलम, निगम कर्मी अनिल कुमार रजवार, प्रवीण कुमार, मनीष हाजरा, आकिब हुसैन, शिव शंकर सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, प्रकाश कुमार गोप व चास थाना से मुकेश दयाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. बता दें कि प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के आदेशानुसार अभियान चलाया गया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *