Breaking News

धनबाद : धनबाद पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया, शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर चला डंडा

धनबाद पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक दर्जन लोग पकड़े गये. कुछ जगहों पर जांच के दौरान वाहन से हॉकी स्टिक व तलवार भी मिले.

सभी वाहनों को ट्रैफिक थाना लाया गया. गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस जब्त कर लिया गया. बरटांड सीएमआरआइ गेट के पास सोमवार की शाम ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार ने स्पेशल ड्राइव चलाया. जांच के दौरान दूसरे जिले से आ रही बस को रोककर जांच की गयी, तो उसका चालक शराब के नशे में था. इसके बाद सभी यात्रियों को बस स्टैंड में उतारकर बस जब्त कर धनबाद थाना में लगा दिया गया. चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि बस के सभी यात्री धनबाद में ही उतरने वाले थे. इसलिए यात्रियों को उतरने के बाद बस को जब्त किया गया. इस दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी मौजूद थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *