Breaking News

धनबाद : डीसीएलआर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हजार घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है. धनबाद के डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

उसने जमीन से संबंधित एक फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद डीसीएलआर कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है.

अपील से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

एसीबी के पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि वादी वीर बहादुर सिंह का म्यूटेशन (दखिल-खारिज) आवेदन अंचल कार्यालय से रिजेक्ट हो गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने डीसीएलआर कार्यालय में अपील की थी. अपील से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने और आदेश पारित कराने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार पंद्रह हजार की रिश्वत की मांगी थी. जिसकी शिकायत वादी ने एसीबी से की थी. शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए. जिसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. बिनोद कुमार ने बताया कि मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *