Breaking News

धनबादः विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डीसी ने किया रक्तदान

धनबाद : धनबाद जिला समाहरणालय में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की ओर से आयोजित इस शिविर में डीसी आदित्य रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है.जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया. उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से हम किसी की जान बचाकर उन्हें नया जीवन दे सकते हैं.

डीसी ने कहा कि रक्तदान शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं. हालांकि रक्तदान करने वाले को कोई गंभीर बीमारी, संक्रमण, बुखार या एलर्जी की शिकायत नहीं होनी चाहिए. दो रक्तदान के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर होना चाहिए. शिविर में समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों के पुरुष व महिला कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कुल 43 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *