Breaking News

धनबादः जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश, जमीन दलालों से रहें दूर – एसएसपी

धनबाद : धनबाद के नवपदस्थापित एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अपराध नियंत्रण को लेकर पहली मासिक समीक्षा बैठक की.

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मई में दर्ज कांडों में से कम से कम 20 प्रतिशत मामलों का निष्पादन जून के अंत तक हर हाल में करें. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायत लेकर थाना आने वाले आम लोगों को एक थाना से दूसरे थाना का चक्कर नहीं काटना पड़े इसके लिए सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि उन्हें सही और समय पर न्याय मिले.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि हाल के दिनों में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. इसे लेकर थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में किसी जमीन दलाल के साथ न तो बैठक करें और न ही कोई सांठगांठ रखें. यदि कोई थाना प्रभारी या पुलिसकर्मी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. उनकी थानेदारी भी जा सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि SI और ASI स्तर के अधिकारियों की परफॉर्मेंस की नियमित जांच की जाएगी. अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती 24 घंटे जारी रहनी चाहिए. बैठक में कई थाना प्रभारियों के पिछले तीन माह के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई. जिसमें कुछ का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया. ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. जिन अधिकारियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है उन्हें जिला मुख्यालय स्तर से प्रोत्साहन के लिए अनुशंसा की जाएगी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *