Breaking News

धनबाद को जल्द मिलेगी हवाई सेवा की सौगात, नागरिक उड्डयन मंत्री से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने की मुलाकात

नई दिल्ली/
धनबाद को हवाई मार्ग से जोड़ने की दिशा में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात।

दरअसल नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से सांसद ढुल्लू महतो की मुलाकात के दौरान धनबाद में हवाई अड्डे को लेकर सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई।

हवाई सेवा से न केवल धनबाद के स्थानीय व्यवसायों और उद्योगों को नई ऊर्जा और रफ्तार मिलेगी, बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से जैन समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री शिखरजी की यात्रा अब और भी सहज व सुलभ हो सकेगी।

धनबाद जो कोयला नगरी के नाम से जाना जाता है। लंबे समय से हवाई सेवा की मांग करता आ रहा है। ऐसे में इस तरह की पहल से न केवल क्षेत्रीय संपर्क को बल मिलेग। बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार के सहयोग से यह परियोजना शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी और धनबाद को हवाई मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *