Breaking News

धनबाद में बुधन मंडल हत्याकांड के 2 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

धनबाद : धनबाद के धनसार में कोयला कारोबारी बुधन मंडल की हत्या मामले में शनिवार को दोनों मुख्य अभियुक्तों प्रमोद सिंह व विनित तिवारी ने धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. धनसार थाना में इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह ने कहा कि आरोपियों को बेवजह फंसाया गया है और न्यायालय का सम्मान करते हुए दोनों अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण किया है. न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है.

ज्ञात हो कि धनसार थाना क्षेत्र में अवैध कोयला के धंधे में सितंबर 2024 में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. गोली भी चली थी. वारदात में गोली लगने से घायल बुधन मंडल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *