Breaking News

धनबाद:लोयाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, होली और रमजान को लेकर प्रशासन सख्त

धनबाद, 11 मार्च 2025: आगामी होली और रमजान के मद्देनजर लोयाबाद थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं  शांति समिति के सदस्य गण शामिल हुए।

थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि त्यौहारों के दौरान उद्दंडता करने वालों, नशे की हालत में हुड़दंग मचाने वालों और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारी समझनी होगी। जो लोग त्यौहार की आड़ में अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

समस्याओं और सुझावों पर चर्चा

बैठक के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने थाना प्रभारी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने होली के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने, शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गश्त बढ़ाने की मांग रखी।

शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए और प्रशासन से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों में सुनील पांडे, संजय कुमार पांडे, इम्तियाज अहमद, जहांगीर, सुरेश यादव, वीरेंद्र पासवान, जयप्रकाश पांडेय, शिव शंकर प्रसाद, श्याम सुंदर, सुभाष यादव, अवतार सिंह, मनोज मुखिया, रवि चौबे और अमन उर्फ मुखिया जी शामिल थे।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने कहा कि त्योहारों के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी, पुलिस पेट्रोलिंग तेज होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाएं और घर में परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाएं।

बैठक में प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। अंत में थाना प्रभारी ने सभी से होली और रमजान को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
अंत में थाना प्रभारी थाना , थाना के पुलिस बल ,शांति समिति के सदस्य एवं आम जनताओं ने थाना परिसर में ही अबीर एक दूसरे को लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से मनाया गया

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *