Breaking News

जोगता थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक  संपन्न

धनबाद सिजुआ:जोगता 10 मार्च 2025 (सोमवार) जोगता थाना प्रागंन में  होली और रमजान को लेकर शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवकों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी  पवन कुमार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। हालांकि, जोगता क्षेत्र का रिकॉर्ड हमेशा शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन कुछ गिने-चुने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर चिंता जताई गई।
थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने और शराब के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहलू पर जोर देते हुए कहा कि यदि शांति समिति के सदस्य बिना सार्वजनिक रूप से नाम उजागर किए, उन गिने-चुने हुड़दंगियों की पहचान करवा दें, तो पुलिस प्रशासन उन्हें सम्मानपूर्वक थाना परिसर में ही बैठाकर रखेगा। होली के दिन उनके लिए खाने-पीने और रंग-अबीर की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि त्योहार में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी के इस फैसले की सराहना की और सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी अफवाह या विवाद से बचें और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
इस मौके टाटा सिक्युरिट मैनेजर विकाश कटारिया नवजीत शिन्हा कृष्ण बल्लभ सहाय उर्फ केवी सहाय भोलाराम दुर्गा चरण मरांडी सुदर्शन सिंह नीरज कुमार गुप्ता श्रवन लाल  वर्णवाल रिजवान अहमद अनुज कुमार  शिन्हा बिरु सिंह अनेकों गण्यमाण्य लोग थाना परिसर में उपस्थित थे

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *