Breaking News

झारखंड के सभी जिलों में 22 जनवरी को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम : डीजीपी

Ranchi : झारखंड के सभी 24 जिलों में 22 जनवरी को एक बार फिर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता के द्वारा सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को आदेश जारी किया गया है.

आदेश में कहा गया है,कि जिन स्थानो पर पूर्व में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी स्थान पर यह कार्यक्रम करें. इससे पहले 18 दिसंबर 2024 और 10 सितंबर 2024 को शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है.

– नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करना एवं उक्त शिकायतों को पंजीकरण किया जाना.

– शिकायतों पर पुलिस के द्वारा की गयी कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को प्रेषित करना.

– निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में विषय को प्रेषित किया जाना.

– कार्रवाई योग्य शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना.

– जिन शिकायतों पर कार्रवाई संभव नहीं है, उनकी भी जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध करना.

– पुलिस द्वारा बनायी जा रहू सर्वोतम पद्धतियों को इन कार्यक्रमों के दौरान प्रदर्शित करना.

– नागरिकों की समस्याओं को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करना.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *