Breaking News

धनबाद बैंक मोड़ फ्लाईओवर के वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण

धनबाद मरम्मत के लिए बैंक मोड़ फ्लाई ओवर को बंद करने पर वैकल्पिक मार्ग का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। प्रशासन की टीम एडीएम लॉ एंड आर्डर के नेतृत्व में वैकल्पिक सड़क देखने निकली।

टीम ने नया बाजार से धनसार चौक तक सड़क का निरीक्षण किया।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि बैंक मोड़ फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर आज अधिकारियों की टीम के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया।

टीम ने नया बाजार से बैंक मोड, बैंक मोड़ से धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर वाले मार्ग, बरमसिया मोड़, डेमियन सोशल वेलफेयर मोड़ तक मार्ग का निरीक्षण किया। वहां से पुनः टीम ने मनईटांड होते हुए हावड़ा मोटर तथा हावड़ा मोटर चौराहे से शक्ति पथ होते हुए धनसार चौक तक वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों के सुगम आवागमन के लिए विचार विमर्श किया।

निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, कनीय अभियंता नसीम अख्तर, नगर निगम के सिटी मैनेजर विशाल कुमार सिन्हा, फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार तथा संजय गोटीवाले सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *