Breaking News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को लूटने का काम किया : मरांडी

धनबाद : परिवर्तन संकल्प रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुराईडीह ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि झारखंड के सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को लूटने का काम किया है , झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व  राजद गठबंधन ने मिल कर  झारखंड में बहन बेटी के सुरक्षा नहीं कर पाई है ,अगर सुरक्षित करना है तो कानून स्थापित करना होगा, 5 वर्षों से झारखंड वासी को ठगा है इन लुटेरों से बचने के लिए प्रदेश में भाजपा का सरकार बनाना होगा, नौजवानों को 5 लाख नौकरी नहीं दिया, दौड़ने आए बहाली में 19 बच्चों की मौत  हुए,  हाल में हुए परीक्षा में पेपर लीक हुआ ,
लेकिन भाजपा का पांच संकल्प योजना का शुभारंभ होगा अगर झारखंड में बीजेपी कि सरकार बनती है तो, गो गो योजना के तहत्  महिलाओं को ₹2100 मिलेगा, 500  में गैस सिलेंडर मिलेगा और  दो सलेंडर फ्री में मिलेगा, 21 लाख गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा, 2 लाख 87 हजार रिक्त पदो को भरने का काम किया जाएगा,  विए व एमे पास रोजगार के तलाश में भटक रहे नौजवानों को दो वर्षो तक 2000 प्रत्येक महीना प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *