Breaking News

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तमने कुमार सिंह ने लि रावण दहन स्थल की जायजा

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने शुक्रवार को फुटबॉल मैदान में रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने हरिहरपुर थाना प्रभारी से कई अति आवश्यक जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश दिए.

उन्होंने रावण दहन के मौके पर होने वाली भीड़ की जानकारी लेते हुए थाना के जवानों और रावन दहन के सभी सदस्यों को तत्पर रहने की बात कही.

उन्होंने कहा कि भीड़ में मनचले और शरारती तत्व के लोगों पर नजर रखने की जरूरत है.

विदित हो कि गोमो के रेलवे मैदान में पिछले दो वर्षों से रावन दहन का कार्यक्रम किया जाता है जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होते हैं और रावन दहन का आनंद लेते हैं.

इसके पूर्व थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए पूजा समिति के सदस्यों को कई अति आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *