Breaking News

कतरास थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व मानाने की अपील

कतरास : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या-2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मोहर्रम आस्था, अनुशासन एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी अखाड़ा कमेटियां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाला जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कतरास पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा सादे लिबास सहित पर्याप्त पुलिस बल सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा।

थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़ा संचालकों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कतरास क्षेत्र की पहचान हमेशा से भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर तालमेल से क्षेत्र में हमेशा शांति एवं सौहार्द कायम रहता है।

बैठक में जानकारी दी गई कि क्षेत्र में कुल 12 लाइसेंसधारी अखाड़ा हैं, जबकि 2 अखाड़ा बिना लाइसेंस के संचालित हैं। ऐसे सभी आयोजकों को आवश्यक नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर वार्ड-1 की पार्षद मधुमाला, मुखिया अल्ताफ राजा, बिजली विभाग के जेई देवीलाल सोरेन, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, मोहम्मद अकरम, कतरी नदी बचाओ अभियान के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, शिवेश विश्वकर्मा, मासूम खान, उदय वर्मा, रामबचन पासवान, जावेद रजा, एहतराम कुरैशी, कमलेश सिंह, मंजर आलम, मोहम्मद मुमताज, शौकत खान, रघुनाथ हजारी, मान सिंह, श्यामाकांत गुप्ता, मोहम्मद नईम, ईश्वर चौरसिया, मोहम्मद जसीन सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पु.अ.नि. दुर्गेश कुमार सिंह, पु.अ.नि. भवानी पवन तिर्की, पु.अ.नि. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, पु.अ.नि. निर्भय कुमार, स.अ.नि. मनोज कुमार पासवान, पु.अ.नि. सागर लाल मेहता तथा पु.अ.नि. भवानी रोशन मिंज उपस्थित रहे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में सात केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, तैयारी पूरी

धनबाद : नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून को है। इसके लिए धनबाद जिले में सात केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *